सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के खरीद गांव निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव ने जिलाधिकारी बलिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पिता विजय शंकर यादव के द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड एकइल पंदह को 5 जून 2018 को 8.65 कुंतल गेहूं का विक्रय किया गया था। हम प्रार्थी विक्रय करने के 20 दिन बाद संस्था के क्रय केंद्र प्रभारी रामायण यादव से भुगतान के बारे में संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि 10 से 15 दिनों के अंदर विजय शंकर के खाते में पैसा चला जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब खाते में रुपया नहीं आया तो एक बार फिर प्रभारी के मोबाइल पर संपर्क किया तो प्रभारी द्वारा जल्द से जल्द भुगतान करने का आश्वासन फिर से दे दिया गया। आश्वासन के पश्चात मै इंटरनेट पर सर्च किया तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 14 जून 2018 को समय लगभग 2:30 बजे दोपहर में साधन सहकारी लिमिटेड एकइल पंदह के खाते में प्रार्थी के गेहूं का मूल्य ₹150940 आरटीजीएस के द्वारा आ गया है। लेकिन केंद्र प्रभारी महोदय ने जानबूझकर प्रार्थी को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने जिलाधिकारी बलिया को आवेदन पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है तथा बिक्रय किए हुए गेहूं का मूल्य जल्द से जल्द खाते में भिजवाने व दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने का निवेदन किया है।
सरकार के तमाम दावों के वावजूद किसानों को नही मिल रहा गेहूँ का पैसा
18.9.18
53k

Tags