वाराणसी ( व्यूरो) - 21 सितम्बर -- मुखबिर की सुचना पर बड़ागॉव पुलिस ने कल देेर शाम थानाक्षेत्र केे गढ़वा मोड़ के पास से अपहृत किशोरी को बरामद करते हुये अगवाकर्ता पिंटु कुमार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह किशोरी के साथ कहीं भागने की फिराक में था ।
ञात हो की पश्चिमपुर ( अहरक) गांव निवासिनी एक १७ वर्षीय किशोरी १० सितम्बर की रात अपने घर से शौच के लिये निकली थी जिसके घर वापस न लौटने पर किशोरी के पिता मानचंद ने अपने ही गांव के निवासी उपरोक्त अगवाकर्ता के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने किशोरी को मेडिकल चेकअप केे दीनदयाल मंडलीय अस्पताल भेजते हुये अगवाकर्ता को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी
