Left Post

Type Here to Get Search Results !

20 हजार का इनामी बदमाश व ढाई दर्जन मुकदमों मे वांछित अपने साथी के साथ गिरफ्तार


वाराणसी (व्यूरो) - 21 सितंबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.09.2018 को प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी थाना लंका जनपद वाराणसी के द्वारा गठित पुलिस टीम के उ0नि0 ईश्वर दयाल दूबे, उ0नि0 एस0 एस0 पंकज, उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय,मय हमराह पुलिस फोर्स, के साथ देखभाल क्षेत्र दौराने तलाश वांछित अपराधी के एन एच 02 रमना के पास लौटूबीर मंदिर के पास लूट व हत्या के प्रयास में कुल ढाई दर्जन मुकदमों मे वांछित शातिर अपराधी गोलू उर्फ संदीप यादव पुत्र शंभू यादव निवासी ग्राम बेटावर बच्छांव थाना रोहनिया जनपद वाराणसी व साथी सत्यम सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर थाना लंका, जनपद वाराणसी को मुठभेड़ के दौरान  समय प्रातः करीब 04.00 बजे लौटूबीर मंदिर, थाना क्षेत्र लंका, के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्त गोलू उर्फ संदीप उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद पिस्टल नाजायज .32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस एवं घटना स्थल से 01अदद खोखा कारतूस .32 बोर, करीब 100 ग्राम हेरोईन नाजायज व लूट की घटना की रूपये 6000/- रू0 नगद बरामद हुआ। अभियुक्त सत्यम के कब्जे से मु0अ0सं0-941/18 धारा /323/307/394/411 व मु0अ0सं0-894/18 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित लूट का कुल 3000/- रू बरामद हुआ। अभियुक्त गोलू उर्फ संदीप यादव व सत्यम सिंह द्वारा अचानक पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। सौभाग्य से कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गोलू उर्फ संदीप यादव जनपद वाराणसी के विभिन्न थानों से कुल ढाई दर्जन मुकदमों में व अभियुक्त सत्यम सिंह थाना लंका से 04 मुकदमो में वांछित था। अभियुक्त गोलू उर्फ संदीप यादव थाना लंका पर मु0अ0सं0-826/18 धारा 392/411 भा.द.वि. में वांछित है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रूपये 20,000/- का ईनाम घोषित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
गोलू उर्फ संदीप यादव पुत्र शंभू यादव निवासी ग्राम बेटावर बच्छांव थाना रोहनिया जनपद वाराणसी।
सत्यम सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर थाना लंका, जनपद वाराणसी।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद पिस्टल .32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस नाजायज
2. लगभग 100 ग्राम हेरोईन नाजायज
3. एक अदद मोटर साईकिल संख्या- यू0पी0-65 बी0जेड0-7325 सी0डी0 डीलक्स
4. लूट के मुकदमों का 9000/- रू0 नगद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 ईश्वर दयाल दूबे, उ0नि0 श्री एस एस पंकज, उ0नि0 श्री मनोज कुमार पाण्डेय, का0 मुकेश चौहान
का0 रितेश सिंह, का0 विनायक त्रिपाठी, का0 अतुल सिंह थाना लंका वाराणसी।

रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---