Left Post

Type Here to Get Search Results !

अटल जी का व्यक्तित्व एवं कविताएं राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का करती रहेगी कार्य- रामइकबाल सिंह


रसड़ा (बलिया) : भारत रत्न, राष्ट्र कवि, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को स्थानीय डाक बंगले में श्रद्धांजलि सभा एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अटल जी के कविताआें, रचनाआें को सुनाकर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामइकबल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का व्यक्तित्व जहां विराट था वहीं उनकी कविताएं पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने तथा परिस्थितियां विपरित होने पर जज्बा एवं जुनून पैदा करने का कार्य करती रहेंगी। अटल जी ने विकट परिस्थितियां होने के बावजूद भी धैर्य नहीं खोया। आज जरूरत है कि हम पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके कविताआें व रचनाआें से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र में सामाजिक समरसता कायम करें। इस अवसर पर शिशिर श्रीवास्तव, हर्षनारायण सिंह, गंगाविशुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप सोनी, रामभूवन उर्फ पप्पू सिंह, घनश्याम सिंह, गोपाल जी शास्त्री, विनोद तिवारी, अनिल सिंह, धर्मराज चौहान, गुड्डु राजभर आदि ने भी पूर्व पीएम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता गंगाविशुन सिंह व संचालन प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---