Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे लो वोल्टेज की मार झेल रहे हैं क्षेत्रवासी


सिकन्दरपुर (बलिया) वर्तमान समय में विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे लो वोल्टेज की बिजली आपूर्ति से इन दिनों पूरे सिकन्दरपुर क्षेत्र के लोग इस भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं, पुरे सिकन्दरपुर नगर में इन दिनों विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही सप्लाई का वोल्टेज इतना कम रहता है कि बल्ब भी ठीक तरह से नही जल पाते हैं और ना ही पंखा चल पाता है, बताते चले की इस समय गर्मी इतनी हो रही है कि लोग रात को 12 बजे 1 बजे तक घर के बाहर ही निकलकर पूरी रात काटने को मजबूर हैं। उस पर बिजली आने जाने का कोई रोस्टर या टाईम टेबल नहीं है, लोग इस उम्मीद में बैठे रह रहे हैं कि शायद बिजली की सप्लाई बढ़ जाए जिससे दो चार घंटे आराम व शुकुन के साथ सोया जा सके, आम लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुआ है, आखिर इस लो वोल्टेज की मार आम जनता को विद्युत विभाग कब तक देता रहेगा इस सवाल का जवाब पाना अब तो मुश्किल ही लगता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---