बैरिया (बलिया): गोन्हिया छपरा निवासी रिटायर्ड सूबेदार अखिलेश्वर सिंह के भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद रविवार को संगठन के लोगों ने बैरिया में उनक भव्य स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि उनका अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्यक्रम बेहतर तरीके से लागू होंगे।
उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को बलिया में भूतपूर्व सैनिक संगठन के बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश्वर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अखिलेश्वर सिंह का स्वागत करने वालों में पशुपति सिंह, एसके तिवारी, सुरेश यादव, दयानंद पांडेय, आरएस वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों भूत सैनिक संगठन के लोग शामिल थे।

