वाराणसी (व्यूरो) - 17 सितंबर। आज माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बौद्धिक प्रकोष्ठ भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से पाणिनी कन्या विद्यालय में 68 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के सुखद जीवन की कामना की इस अवसर पर श्री अशोक चौरसिया जी महामंत्री भाजपा काशी क्षेत्र,डा उत्तम ओझा जी ,सलाहकार राष्ट्रीय दिव्यांग आयोग ,डा नंदिता शास्त्री जी,सुमित सिंह जी काशियाना फाऊण्डेशन,डा श्रवण दास जी सहित सहित विद्यालय की समस्त छात्राओ ने पूर्ण गणवेश में यग्य का सम्पादन किया तथा माननीय प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की ,कार्यक्रम का संयोजन ,डा सुनील मिश्र ,क्षेत्रीय संयोजक ,भाजपा बौद्धिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

