Left Post

Type Here to Get Search Results !

भारतीय रेलवे द्वारा चलाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा


वाराणसी (व्यूरो) भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर 15सितम्बर से 02 अक्टूबर,2018 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल  पर इस पखवाड़े के अंतर्गत 16 ,17 सितम्बर,2018 को स्वच्छ संवाद के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री एस.के.झा की अध्यक्षता में आज 17 सितम्बर 2018 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेम चंद सभा कक्ष में स्वच्छता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री वी.के.श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री पी.सी.जायसवाल , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एम एस नम्बियाल , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय श्री अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री आर.सी.श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रतीक सिंह ,वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर श्री एम के सिंह ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एन्ड वैगन श्री बी पी सिंह , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री त्रयंबक तिवारी , वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक श्री बसंत राय ,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री नरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर O&F श्री अशोक कुमार, प्रभारी मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पाण्डेय एवं शाखाधिकारियों ने स्थाई स्वच्छता प्राप्त करने के लिए अपने विचार रखे ।
स्वच्छ संवाद सेमिनार में क्वालिटी सर्किल फॉर्म इन्डिया,वाराणसी चैप्टर के सहयोग से पांच चरणीय तकनीकी से स्वच्छता प्रप्त करने के उपायों पर संस्था के चेयरमैन श्री विजय कृष्ण एवं सचिव श्री अरुणमय चक्रवर्ती ने विस्तृत व्याख्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि 5S (पांच चरणीय) तकनीकी प्रबंधन एक ऐसा सिद्धांत है जिससे  स्थाई स्वच्छता अपने आप कायम हो जाती है । इसके पांच चरण निम्नवत हैं :-
1S. पुनर्व्यवस्था- अनावश्यक वस्तुओं की छटनी करना ।,2S. सुव्यवस्था – सभी आवश्यक सामग्रियों को उनके यथा निर्धारित स्थान देना और रखना।, 3S. सफाई – पहले सधारण सफाई फिर शुक्ष्म सफाई फिर अलग अलग वतुओं की गहन सफाई ।,4S. मानक स्थापित करना – उक्त तीनो चरणों का कार्य पूरा करने के बाद एक मानक का निर्धारण करना ।,5S. जागृती लाना – जनजागरण अभियान चलाना और सफाई के लिए आत्मप्रेरित करना और उक्त चरणों को  दिनचर्या में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी तकनीकी है जो किसी भी स्थान (सघन या सरल) पर आसानी से लागू किया जा सकता है । इसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य का प्रत्यक्ष लाभ मिलता है साथ ही कार्य स्थल भी स्वच्छ ,सुंदर , सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो जाता है ।
इस सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक श्री एस.के.झा ने सभी के सुझावों को ध्यान पूर्वक सुना और वाराणसी मंडल पर इसे लागू करने में होने वाली व्यवहारिक समस्याओं जैसे  ट्रेन परिचालन,समयपालन और टिकट बिक्री के साथ ही  5S प्रणाली को प्राथमिकता देकर कार्य स्थलों को स्वच्छ बनाने का  निर्देश दिया । उन्होंने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन को 5S प्रणाली से साफ-सफाई कराकर दिसम्बर तक 5S सर्टिफिकेशन प्राप्त कराने हेतु सम्बंधित को निर्देश दिया ।
स्वच्छ संवाद दौरान 16 सितम्बर,2018 को वाराणसी मंडल के प्रमुख कार्यालयों में सेमिनार विभिन्न स्टेशनों पर पेन्टिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ सभी स्टेशनों पर जन सूचना प्रणाली के माध्यम से सभी श्रेणियों में पेपर लेस टिकट से यात्रा हेतु जागरूक किया गया । इसके साथ –साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विभिन्न एन जी ओ ,चैरिटेबल संस्थाओ एवं स्काउट गाईड के सहयोग से स्टेशनों व् रेल प्रतिष्ठानों की उच्च स्तरीय सफाई की गई ।

स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में  दिनांक 18-19 सितम्बर,2018 को  स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमे ए१ एवं ए श्रेणी , बी एवं डी श्रेणी के स्टेशनों पर व्यापक साफ –सफाई कर गंदगी मुक्त करने का प्रयास किया जायेगा ।

रिपोर्ट -वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---