चिलकहर (बलिया) बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात फेफना थाना क्षेत्र के डूमरी गांव के एक नलकूप पर सोये विदेशी राजभर 60 पुत्र तिलंगा की धारदार अस्त्रों से गला काटकर मार डाला। इसके पूर्व अपराधियों ने उसके सर पर भी वार किया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया। मृतक विदेशी गांव के ही अवकाश प्राप्त तहसीलदार संतोष सिंह के नलकूप की रखवाली करता था। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात भी वह नलकूप के बाहर चारपाई पर सो रहा था कि इसी बीच रात्रि में अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और सोते समय उसके सिर पर वार कर टांगी आदि धारदार अस्त्रों से उसके गले को काट डाला। सोमवार को सबेरे घास काटने के लिए ग्रामीण जब उधर से गुजरे तो उन्होंने खून से लतपथ चारपाई पर लाश को देखकर इसकी सूचना तत्काल घर वालों को दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर फेफना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लिया। अपराधियों ने जिस तरह से हत्या की है स्पष्ट होता है कि मृतक से उनके बीच कोई रंजिश रही होगी लेकिन घर वालों के अनुसार उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने मृतक परिवार वालों से बात की है और अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बलिया: बेखौफ अपराधियों ने नलकूप पर सोये हुए वृद्ध की गला काटकर की हत्या
17.9.18
53k

Tags