वाराणसी (व्यूरो) - 16 सितम्बर -मुखबिर की सुचना पर बड़ागॉव पुलिस ने एक फरार चोर को बीती रात ९ बजे काजीसरांय बाजार से तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
स्थानीय थानाक्षेत्र हरहुआ पुलिस चौकी इंचार्ज अतुल कुमार को मुखबिर से सुचना मिली की काजीसरांय बाजार में एक व्यक्ति गांजा बेचता है सुचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ काजीसरांय बाजार के गढ़वा मोड़ के पास गांजा बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसकै पास से तीन किलो गांजा बरामद किया है पुछताछ में पकड़ा गया युवक अपना नाम दिलशाद बताया तथा कस्बा गजरौला थाना गजरौला जनपद अमरोहा का रहने वाला बताया तथा यह भी बताया की मैं गजरौला से पिकअप वाहन चोरी कर वहां से भाग गया और पुलिस से बचने के लिये काजीसरांय में छिपकर रहते हुये जिविकोपार्जन के लिये गांजा बेचता हूं।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

