सिकंदरपुर (बलिया) पशुओं में होने वाले बीमारी की रोकथाम के लिए खुरपका मुंहपका अभियान टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सालय के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं तहसील के नोडल अधिकारी डॉक्टर जीवनलाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर दो सचल बहुउद्देश्यीय वाहनों जिसमे बिकास खंड नवानगर एवं विकास खंड पंदह के लिए रवाना किया गया तहसील सिकंदरपुर में कुल 52000 पशुओं का टीकाकरण तिथि वार किया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुवे डॉ जीवन लाल ने बताया की खुरपका मुंहपका एक संक्रामक बीमारी है जिसमें पशुओं का मुंह और खुर पक जाता है मुंह से लार टपकता है पशु को बुखार आता है दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है इस बीमारी से पशु की मृत्यु होने की भी संभावना होती है परंतु उत्पादन के अत्यधिक कमी होने के कारण पशुपालकों को आर्थिक क्षति होती है इस टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को खुरपका मुंहपका बीमारी से मुक्त करना है डॉक्टर जीवन लाल ने क्षेत्र के समस्त पशु पालकों से अपील किया है कि अपने-अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं कार्यक्रम के शुभारंभ के समय डॉक्टर दीन दयाल पशु चिकित्सा अधिकारी नवानगर डॉक्टर सत्य प्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी पुर एलईओ ओम प्रकाश, श्री उदित नारायण,श्रीमती कंचन देवी, पैरावेट, आजाद, अजय कुमार संजय इत्यादि उपस्थित रहे।
बलिया: राष्ट्रीय कार्यक्रम खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण के 23वे चरण का शुभारंभ
16.9.18
53k

Tags