Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: तहसील बार एसोसिएशन ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील बार एसोसिएशन सिकंदरपुर के अध्यक्ष मुख्तार अहमद के तत्वाधान में तहसील परिसर मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया, उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव व तहसील बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति मे पूर्व प्रधानमंत्री, युगपुरुष, राष्ट्रकवि, प्रखर वक्ता व महान विचारक अटल बिहारी वाजपेयी जी को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई और उनकी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस शोकसभा मे सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन से जुड़े अनेकानेक बिंदुओं पर विस्तार पुर्वक प्रकाश डाला और कहा कि अटल जी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों को अपने आप में समाहित करना चाहिए।
इस शोक सभा में मुख्य रूप से तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, विजय शंकर राय, सुशील सिंह, शिव प्रताप सिंह, महामंत्री प्रमोद कुमार राय, अमरेश यादव, सुरेश यादव, जितेश कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन राय, विजय शर्मा, राजकुमार यादव, वेदप्रकाश वर्मा, उदयनारायण यादव, लखुराम यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह सहित तहसील सिकंदरपुर के सभी वकील मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---