Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: छात्र व छात्राओ ने पालिथिन के बहिस्कार का लिया शपथ


वाराणसी- 7 अगस्त- पालिथिन के खिलाफ चलाए जा रहे जन- जागरूकता अभियान के तहत सामाजिक संस्था सुबह- ए-बनारस क्लब एवं लक्ष्मी हास्पीटल के  बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं लक्ष्मी हास्पीटल के प्रबन्ध निदेशक डा० अशोक कुमार राय के सयूक्त नेतृत्व मे मैदागीन स्थित श्री हरिश्चन्द्र बालिका इंटर मीडिएट कालेज के छात्राओ के बीच कालेज के प्रांगण मे संस्था एवं लक्ष्मी हास्पीटल की ओर से 500 पीस जुट का बना झोला बांटकर छात्राओ को पालिथिन से होने वाले दुष्पिरणाम को समझाते हुए उनको पालिथिन के बहिस्कार का शपथ दिलाया गया। साथ ही साथ उन्हें जनहीत मे लोगो के बीच जाकर पालिथिन के दुष्परिणाम को समझाते हुए उन्हे पलिथिन को इस्तेमाल ना करने की सलाह देने को कहा गया।
उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हास्पीटल के प्रबन्ध निदेशक डा० अशोक कुमार राय,एवं कालेज की प्रधानाचार्या डा० प्रियंका तिवारी ने सयूक्त रुप से कहा कि लगातार पालिथिन के खिलाफ जन-जागरूकता के वजह से अब धीरे-धीरे करके आम जनमानस को इससे होने वाले कई प्रकार के हानियाँ समझ मे आने लगी है, जिसके परिणाम स्वरुप सभी लोग स्वतः इसके विरोध मे अपने स्वर को मुखर करते हुए इसका पूरी तरह से परित्याग करने का मन बना चुके है। गेंद अब शासन-प्रासाशन के पाले मे है,अगर बह कढ़ाई से ठोस कदम उठाते हुए इसके निर्मण,भंडारण पर उचित कारवाई करते हुए इस पर रोक लगाने मे सफल हो जाती है,तो यह तय है,कि अब बाजार से पालिथीन का अस्तित्व एकदम से खत्म हो जाएगा। ज्ञात हो कि शासन द्वारा इसको बाजार से पूर्ण रुप से खत्म करने की अन्तिम तारीख 15 अगस्त तक का दिया गया है,उसके बाद अगर यह किसी के पास से बरामद होता है तो उसके ऊपर दन्डात्मक कारवाई का प्रावघान रक्खा गया है। आम जन मानस सें संस्था द्वारा यह अपिल किया जाता है,कि वह किसी भी दंन्डात्मक कारवाई से बचने के लिए इसका पूर्ण रुप से दिए गए अवधि से पहले परित्याग करे। साथ ही साथ शासन-प्रसासन से यह माँग किया गया कि वह पालिथिन के प्रति लोगों मे बन रहे भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए पालिथिन का एक मानक तय करे की कौन सा पालिथिन बाजार मे चलन है, कौन सा नही। इसका मिडिया व अन्य संसाधनो से प्रचार-प्रसार कराए जिससे असमंजस की स्थिति मे पड़े लोगो के अन्दर पनप रहे उथल-पुथल को विराम लगेगा। तथा लोगो के अन्दर भय की स्थिति खत्म होगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से-- अध्यक्ष- मुकेश जायसवाल, डा० अशोक कुमार राय, प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी, जिला सहकारी फेडरेशन संघ लि० की अध्यक्षया रागिनी राय, नन्दू भईया टोपीवाले,सहयोगी शिक्षिका, कंचन बाला, रंजना गिरी, शशी श्रीवास्तव, गीता वर्मा, रिता, सुनीता,रेनू, रजनी, रुमाना, रूची, शोभा, सहित सैकड़ो छात्राए शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---