Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर में बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालो की खैर नही - चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय



सिकन्दरपुर पुलिस ने बस स्टेशन चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा अभियान

सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर मंगलवार की दोपहर चौकी प्रभारी सत्येंद्र नाथ राय के नेतृत्व में सड़कों पर लगातार हो रहें अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया, इस अभियान के दौरान चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने अपने दलबल के साथ सिकन्दरपुर बेल्थरा रोड मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा रोड पर हुए अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया और दुकानदारों को हिदायत भी दी की वो आगे से अतिक्रमण करना बन्द करें अन्यथा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

वही बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालो की भी सख्त हिदायत दी और कहे कि 2 जीप व 1 आटो वाले ही स्टैण्ड पर सवारी भरे अन्य वाहन चौराहे से दूर खड़े होकर अपने नम्बर का इंतजार करे। वही सड़क किनारे गाड़ी बनाने वाले गैराज मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क के नीचे ही गाड़ी बनाएं सड़क पर कतई गाड़ी न बनाएं अन्यथा आपके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---