Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: अश्लील फिल्में भरने वाले डाउनलोडिंग सेंटरों पर पुलिस का छापा, कई दुकानों से उपकरण जब्त


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बालूपुर रोड नहर स्थित मोबाइल में गाने व फिल्म भरने वाली दुकानों पर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने पिन्टू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर व दीपक डाउनलोडिंग सेंटर छापा मार कर अश्लील फिल्में भरने वाले उपकरण डिस्क, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि सारे सामान को जप्त कर लिया।
जैसे ही छापमारीे की खबर अन्य दुकानदारो को पता चला पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया व काफी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हो रही थी कि नगर के कई दुकानदार जो मोबाइल में गाने व फिल्म भरने के नाम पर हमारी नई युवा पीढ़ी को अश्लील फिल्में भरकर उनके भविष्य को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं।
इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने कहा कि हमारी नजर पूरे क्षेत्र के डाउनलोडिंग सेंटरों पर है, अगर किसी भी डाउनलोडिंग सेंटर पर अश्लील फिल्म भरने के संबंध में कोई भी शिकायत मिली तो उस डाउनलोडिंग सेंटर पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, नई पीढी को बरबाद करनें वाले इस तरह के अराजक तत्वों को किसी भी हाल मे बख्सा नही जायेगा।
थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व उनकी टीम के द्वारा किये जा रहे इस कार्य की आमजनता व नगर मे खुब सराहना हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---