सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के कठघरा बंशीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान आर. ऐस. ऐस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंसीबाजार के तत्वाधान मे 10 अगस्त 2018 शुक्रवार को आर. ऐस. ऐस. गुरुकुल अकादमी के तत्वाधान मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुड़ी की टीम के देखरेख मे सभी बच्चों को दवाई खिलाई गयी और इस दवा से होने वाले लाभ और हानि के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर विद्यायल के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह, सीताराम यादव, विजय गुप्ता, सोनू यादव समस्त शिक्षक गण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुड़ी की टीम उपस्थित रही

