सिकन्दरपुर (बलिया) भारतीय अल्पसंख्यक महासभा जिला इकाई बलिया की एक बैठक नगर के मोहल्ला भिखपुरा में हुई।जिसमे संगठन से सम्बंधित विषयों पर चर्चा के बाद उसके प्रसार का निर्णय लिया गया।
साथ ही मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव मोम्मद अयूब सिद्दीकी की देख रेख में महासभा के नगर के पदाधिकारियों का चुनाव इस प्रकार किया गया-अध्यक्ष-सद्दाम खान,उपाध्यक्ष-मोहम्मद आसिफ, संगठन मंत्री-मोहम्मद शौकत, कोषाध्यक्ष-सलीम अख्तर, सचिव-मो.आसिफ एवं दिलशाद अहमद-अध्यक्ष विधानसभा सिकन्दरपुर नसीम अहमद, नुरूलहोद खान, मोहम्मद आरिफ अंसारी अदि मौजूद थे, बैठक की अध्यक्षता भीष्म यादव ने किया।


