सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के मलवार गांव में बिजली के करेंट से रविवार को देर रात हुई मौत के बाद सोमवार की सुबह गांव के गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बलिया सोनौली मार्ग को जाम कर दिया।
ज्ञात हो कि रविवार की देर रात विद्युत करंट लगने से मलवार गांव निवासी शेषनाथ यादव की मृत्यु से गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग दो घण्टे तक सड़क को जाम कर दिया, जिससे बलिया सोनौली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जाम लगाए ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये व गांव मे जर्जर हुए विद्युत तारो को तत्काल बदला जाये।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष अनिलचन्द तिवारी के काफी समझाने बुझाने के बाद व प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया, उसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्र , आलोक त्रिपाठी , देवनाथ यादव, विनोद यादव, विश्व्नाथ यादव, दिनबन्धु राजभर, विश्व्नाथ यादव, सन्तोष यादव, बबलु यादव, डॉ बबन शर्मा, सुनील यादव, सत्यराम यादव, सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।


मृतक के परिजनों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए
ReplyDelete