RBI को बम से उड़ाने की मिली धमकी, धमकी के बाद मच गया हैं हड़कंप, आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल मिला हैं, जिसमें रूसी भाषा में दी गई हैं धमकी, मेल में दावा किया गया है कि वो आरबीआई को बम से उड़ा देंगे, मुंबई पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही शुरू कर दी गई हैं जांच
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
धमकी के बाद से मचा हड़कंप
मुंबई (ब्यूरो डेस्क)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल मिला है, जिसमें रूसी भाषा में आरबीआई को बम से उड़ने की धमकी दी गई है।
A threatening email, written in Russian, was sent to the Reserve Bank of India's official website, claiming to blow it up. A case has been filed at Mata Ramabai Marg Police Station, and investigations are underway : Mumbai Police pic.twitter.com/2FApUcmFgV
— IANS (@ians_india) December 13, 2024
जांच में जुटी Mumbai पुलिस
मेल में दावा किया गया है कि वो आरबीआई को बम से उड़ा देंगे। मुंबई पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
नवंबर में भी मिली थी धमकी
आरबीआई को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी साल नवंबर में ही आरबीआई के ग्राहक सेवा विभाग (RBI Customer care) को एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉल सुबह 10 बजे के करीब आया था और धमकी देते वाले व्यक्ति ने कहा था कि वो लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है।
रिपोर्ट- मुंबई ब्यूरो डेस्क