Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: कुछ इस तरह संपन्न हुआ चार दिवसीय डाला छठ महापर्व, महिलाओं ने अर्घ्य अर्पण कर लिया भगवान भास्कर का आशीर्वाद

image image image image image image image

धूमधाम से मनाया गया चार दिनों तक चलने वाला महान छठ महापर्व, व्रती महिलाओं ने छठ पूजन स्थानों पर पूरे विधि विधान से किया पूजा अर्चना

खबरें आजतक Live 

व्रती महिलाओं ने विधि विधान की पूजा अर्चना

दुबहर (बलिया, उत्तर प्रदेश) लोक आस्था व भगवान भास्कर का चार दिनों तक चलने वाला महान छठ महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ के अवसर पर व्रती महिलाओं ने छठ पूजन स्थानों पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया। 

अस्तलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य 

तीसरे दिन संध्या करीब पांच बजकर आठ मिनट पर अस्तलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस महापर्व पर क्षेत्र के सभी घाटों पर भारी भीड़ रही। क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी।भगवान भास्कर की उपासना के चार दिवसीय डाला छठ के तीसरे दिन लोग सुबह से ही छठ घाट जाने वाले रास्ते एवं छठ घाटों की सफाई एवं सजावट करते देखे गए। 

गीत गाते हुए घाट के लिए निकलीं महिलाएं

गुरूवार शाम चार बजे छठ मैया के गीतों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने को लेकर घरों से छठ व्रती महिलाएं अपने स्वजनों, बच्चों के साथ गीत गाते हुए निकलने लगे। छठ घाट पहुंचकर अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत संपन्न हो गया। 

लोगों ने एक दूसरे को दी छठ की शुभकामनाएं

क्षेत्र के ओझा कछुआ, बसरीकापुर, दुबहर, बयासी, नगवा, अखार, श्रीरामपुर, घोड़हरा, तिवारी टोला, किशुनीपुर व घोड़हरा आदि छठ घाटों पर बच्चों ने खूब पटाखा बजाकर खुशी जाहिर किया। इस दौरान लोग एक दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी देते रहें। 

सुरक्षा हेतु कदम कदम पर पुलिस रही तैनात

दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ सभी छठ घाटों का सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चक्रमण करते रहे तथा सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो डेस्क

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.