गोविंदा को अस्पताल से कर दिया गया है डिस्चार्ज, एक्टर को 1 अक्टूबर को अपने घर में खुद की रिवॉल्वर से लग गई थी गोली, बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को दिया धन्यवाद, उन्होंने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं हूं सेफ। एक्टर के साथ पत्नी सुनीता भी आईं नजर
![]() |
खबरें आजतक Live |
तीन दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
मुंबई (ब्यूरो डेस्क)। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को 1 अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लग गई थी। उनकी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मिसफायर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से पूजा पाठ करने और उनके लिए दुआ करने वालों को शुक्रिया कहा। गोविंदा ने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं सेफ हूं।
फिल्म स्टार गोविंदा ने जताया सब का आभार
गोविंदा के चेहरे पर बाहर आने की खुशी साफ दिखी। अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा कि मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
रिपोर्ट- मुंबई ब्यूरो डेस्क