सलमान खान ने खरीदी हैं एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी कार, पेट्रोल वर्जन है यह कार, गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार दुबई से करवाई हैं इंपोर्ट, जानकारी के मुताबिक यह कार सुरक्षा के लिहाज से हैं काफी बेहतरीन, इस कार में लगा हैं Explosive अलर्ट इंडिकेटर
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
सलमान खान को मारने की बना रहें थें प्लानिंग
नई दिल्ली (ब्यूरो डेस्क)। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुक्खा उन आरोपियों में शामिल हैं, जो सलमान खान को मारने की प्लानिंग बना रहे थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर के एक तथाकथित सदस्य की ओर से सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
जानिए क्या है इस एसयूवी कार की खासियत
इसी बीच सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी कार (Nissan Patrol SUV) खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार विदेश से इंपोर्ट करवाई है, क्योंकि यह कार देश में नहीं मिलती है। जानकारी के मुताबिक, यह कार दुबई से भारत इंपोर्ट की जाएगी।
कार में लगा हैं एक्सपलोजीव अलर्ट इंडिकेटर
जानकारी के मुताबिक, यह कार सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतरीन है। इस कार में एक्सपलोजीव अलर्ट इंडिकेटर लगी हुई है। इस कार की ग्लास शिल्ड काफी मजबूत है। कार के शीशे को गोलीबारी का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस समय कड़ी सुरक्षा में रह रहे हैं सलमान खान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान गुरुवार रात (17 अक्टूबर) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद वो पहली बार बिग बॉस की सेट पर पहुंचे थे।
मुंबई पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
सुक्खा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि सुक्खा व्हाट्सएप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हथियार तस्करों के संपर्क में था। पाकिस्तान का गैंगस्टर डोगर इन्हें भारत भेजता। पुलिस को सुक्खा के फोन से इस डील की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वाली क्लिप मिली है। सुक्खा के साथ डोगर, अनमोल बिश्नोई और सप्लायर जुड़ा था। इस वीडियो में कई मशीनगन दिखाई जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने सुक्खा को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
सलमान पर नजर रख रहे थे सत्तर लोग
पुलिस ने जानकारी दी कि लगभग 60 से 70 लोग सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, खासकर उनके बांद्रा स्थित घर, पनवेल के फार्म हाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी में। इसके अलावा सलमान खान की हत्या की योजना अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के बीच बनाई गई थी।
रिपोर्ट- मुंबई ब्यूरो डेस्क