विशेष

घर में फंदे से लटकता मिला मां व बेटी की शव, तालाब में मिला था पति का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म, इस गांव में पसरा सन्नाटा

"घटना में मरने वाली महिला की पहचान 51 वर्षीय लक्ष्मी देवी और बेटी की पहचान 17 वर्षीय पम्मी कुमारी के रूप में की गई, महिला के पति की भी हो चुकी हैं मौत"

खबरें आजतक Live

बोकारो (ब्यूरो, झारखंड)। बोकारो के गोमिया गांव में मां-बेटी की लाश फंदे से लटकी मिली है। गोमिया के हजारी पंचायत के गरवाडीह बस्ती में हुई घटना में मरने वाली महिला की पहचान 51 वर्षीय लक्ष्मी देवी और बेटी की पहचान 17 वर्षीय पम्मी कुमारी के रूप में की गई है। महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। उनका शव तालाब में मिला था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह दोनों की लाश घर के अंदर फंदे से लटकी हुई देखी गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हजारी मुखिया चंद्रदीप पासवान को दी। मुखिया ने थाना प्रभारी आशीष खाखा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गोमिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मौके पर फंदे से लटकते शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मां-बेटी ने एक साथ आत्महत्या की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग गाय को चारा खिलाने नहीं निकले। यह देखकर पड़ोस के लोगों ने घर के बाहर पहुंचकर आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। छत पर देखा तो अंदर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने एक साथ मिलकर दरवाजा खोला। घर के अंदर मां का शव फंदे से लटका हुआ दिखा। बरामदे में बेटी का शव लटक रहा था। स्थानीय लोगों का कहना कि दोनों एक साथ आत्महत्या नहीं कर सकती है। वर्ष 2013 में लक्ष्मी के पति की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी। उसका नाम खेमन गोप था। पति का शव बगल के तालाब में मिला था। महिला के तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा राजू यादव नौकरी के लिए चेन्नई गया है। महिला के घर से जमीन का पट्टा और आभूषण गायब हैं। ज्ञात हो कि महिला दूध बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रही थी।

रिपोर्ट- बोकारो डेस्क

घर में फंदे से लटकता मिला मां व बेटी की शव, तालाब में मिला था पति का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म, इस गांव में पसरा सन्नाटा घर में फंदे से लटकता मिला मां व बेटी की शव, तालाब में मिला था पति का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म, इस गांव में पसरा सन्नाटा Reviewed by खबरें आजतक Live on फ़रवरी 12, 2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top