"भाजपा की सदस्यता छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आलोक त्रिपाठी का क्षेत्र में प्रथम आगमन पर मुजही गांव में हुआ भव्य स्वागत"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपाकड़ गांव निवासी पूर्व प्रधान आलोक त्रिपाठी नें भाजपा की सदस्यता छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनकें क्षेत्र में प्रथम आगमन पर शनिवार को मुजही गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए बहुजन समाज पार्टी की सेवा किया जाएगा। वही कार्यकर्ताओ के हक व मान सम्मान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए आलोक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जनविरोधी, किसान विरोधी व रोजगार विरोधी पार्टी है। इस दौरान विनोद यादव, प्रकाश सिंह, गणेश राजभर, वीरेंद्र राजभर, रिकेश दुबे, रमायन वर्मा, रामजन्म वर्मा, सोनू पाठक, अनुपम पाठक, अमित यादव, मुरली मनोहर यादव, संदीप वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अजय भारती आदि लोग उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता