Left Post

Type Here to Get Search Results !

बड़ी खबर: भोजपुरी गायक व सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर मुकदमा दर्ज, आइए जाने किस मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

"भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ केस, महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का लगा आरोप

खबरें आजतक Live

मुंबई (ब्यूरो, महाराष्ट्र)। भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताते चलें कि खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ। खेसारी लाल यादव हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। मात्र 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।

रिपोर्ट- मुंबई डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---