"वार्ड संख्या 45 से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नथुनी सिंह ने बुद्धवार को क्षेत्र में किया तूफानी भ्रमण"
 |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तारीख़े जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी पार्टियों ने अपना बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 45 से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नथुनी सिंह ने बुद्धवार को क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने बहादुरपुरकारी, रतसर, पचखोरा, आसान, कुर्थियां, प्रानपुर, नूरपुर होते हुए वार्ड संख्या 45 में आने वाले विभिन्न गांवों में माननीय मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ तूफानी दौरा किया। गाड़ियों का काफिला मानो थम ही नही रह था। रतसर गांधी आश्रम चौराहा पर भाजयुमो विधानसभा संयोजक व राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा इकाई आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैण्ड बाजा के साथ प्रत्याशी नथुनी सिंह को फूल मालाओ से लाद दिया गया। इस मौके पर निप्पू सिंह, बलवंत सिंह, सुशील यादव, रवि सिंह, पंकज यादव, अरविंद गुप्ता, छोटू सिंह, अनमोल सिंह, दिनेश ठाकुर, सुनील सिंह, प्रिंस सिंह, विकास सिंह, फौलाद, गोल्डी सिंह, सुनील गुप्ता व अंकित सिंह आदि लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय