Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: लाखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जन्म जन्मांतर के लिए एक हुए वैवाहिक जोड़े, मुख्य अतिथि के कही ये बातें

"वैदिक मंत्रोचार के बीच कुल 7 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधकर जन्म जन्मांतर के लिए हुए एक, महिलाओं ने जमकर गाया मंगल गीत"
खबरें आजतक Live
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। लखिया बाबा सेवा संस्थान के संयोजकत्व में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 12.03.2021 दिन बृहस्पतिवार को के०पी० मेमोरियल महाविद्यालय सुहवा, रतसर के प्रांगण में हुआ। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अमित यादव व उनकी पत्नी कल्पना यादव द्वारा किए गए कन्यादान तथा आचार्य पं० भरत पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य) के निर्देशन में विवाह की सभी रस्मों सहित पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोचार के बीच कुल 7 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधकर जन्म जन्मांतर के लिए एक हो गये। उपस्थित महिलाओं ने जमकर मंगल गीत भी गाया। इस दौरान मुख्य अतिथि अफजाल अंसारी सांसद गाजीपुर व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के साथ सभी लोगों ने नव दंपतियों को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हुए सफल दांपत्य जीवन की मंगल कामनाएं की। सर्वप्रथम अमित यादव ने माला व अंगवस्त्रम से अतिथियों का स्वागत किया। अफजाल अंसारी ने कहा कि आज के युग में भी  कन्याओं की शादी कर माता-पिता का धर्म निभाना बहुत ही खुश किस्मत वालों को नसीब होता है। इस प्रकार के नेक कार्य करने वाले आज भी समाज में एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत कर रहे है। अम्बिका चौधरी ने कहा कि समाज मे कन्याओं का विवाह करना एक पुनीत कार्य है। इससे चारों धाम के बराबर पुण्य मिलता है। 

संस्थान द्वारा नव युगल दंपतियों को शादी का प्रमाण पत्र व घर गृहस्थी से संबंधित उपहार प्रदान किया गया। दूर क्षेत्र से आए महिला पुरुष बालक व बालिकाओं ने शादी समारोह में बने व्यंजनों का छककर भरपूर आनंद लिया। शादी समारोह में मनोरंजन के लिए पधारे कलाकारों ने अपने जीवंत प्रस्तुति द्वारा उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया तथा लोगों की खूब वाहवाही भी लूटी। रवि रंजन ने कार्यक्रम का संचालन किया वहीं मनोज हंसराज फ़िल्म निर्माता कहानी मुम्बई, राजा भोजपुरिया, राजा राय, निशा उपाध्याय, गीतांजलि मौर्य वाराणसी, विक्की राजा, गिटार वादक निक्की आदि ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगो का दिल जीत लिया। कार्यक्रम निर्बाध गति से सायं 6 बजे तक चलता रहा। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ महिला पुलिस, प्रभारी पुलिस चौकी रतसर रामअवध व एन सी सी के कैडेट्स भी मुस्तैद रहे व कार्यक्रम में अंत तक नियंत्रण बनाये रखे। लखिया बाबा सेवा संस्थान सामूहिक विवाह के मुख्य अतिथि अफजाल अंसारी, अंबिका चौधरी, लाखिया बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष गणेश सोनी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अमित यादव, अच्छेलाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अवधेश यादव, माधव यादव, लाल बाबू यादव आदि के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह इस सामूहिक विवाह समारोह की मधुर बेला के साक्षी रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---