Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जनचौपाल कार्यक्रम में योगी सरकार पर जमकर बरसें यें पूर्व कैबिनेट मंत्री, विभिन्न समाजों के सैकड़ों युवाओं नें थामा सपा का दामन

"समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सैकड़ों युवाओं ने अन्य पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी का थामा दामन"

खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत भयावह हो चुकी है। अपराध अपनें सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आम आदमी अपनी फरियाद लेकर जाये भी तो किसके पास जाएं। जब अधिकारियों के सामने ही दबंगों द्वारा सरेआम आम लोगों को गोलियों से भून दिया जा रहा है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने विधानसभा क्षेत्र के पंदह गांव में शनिवार को गुप्ता समाज, खरवार समाज, गौड़ समाज, प्रजापति समाज व वर्मा समाज द्वारा आयोजित जन चौपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रावण राज कायम हो गया है। अब तो बड़े बड़े अधिकारियों का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधी बेलगाम है।एसडीएम, सीओ सहित कई थानों की फोर्स के समक्ष अपराधी 25  राउंड गोलियां चलाता है और प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बनकर दर्शक दीर्घा में बैठ कर तमाशा देखता है। हत्यारा हत्या करके प्रशासनिक अधिकारियों के सामने से ही निकल जाता है। पूरे प्रदेश में बेटियों के साथ अमानवीय कृत्यों की बाढ़ आ गई है।

बेटियों की चित्कार प्रदेश के कोने-कोने में सुनाई दे रही है। जबकि यह सरकार हर जगह हर अपराध में लिप्त अपराधियों के साथ खड़ी होकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है। यह सरकार और इसके अधिकारी सिर्फ लूट खसोट में व्यस्त हैं। उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। कोई भी अपराध हो उसमें अपराधियों के साथ सरकार के लोग खड़े हो जा रहे है। अपराधियों को बचाने के लिए नित नए- नए मनगढ़ंत तर्क देने लगते हैं। यह सरकार चिन्हित लोगों की सरकार बन के रह गई है। इसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। हर जगह सिर्फ आम लोगों का शोषण किया जा रहा है। आज प्रदेश का नौजवान निराश और हताश है। कहा कि आज पंदह गांव के नौजवान जो पहलें भाजपा के साथ काम करते थे। आज वो अपने ही सरकार के जनविरोधी नीतियों से तंग आकर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का साथ देने का फैसला किया है। बताते चलें कि जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान पंदह गांव के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा समेत अन्य पार्टियों को छोड़कर  समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

समाजवादी पार्टी में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी नौजवानों का स्वागत है। समाजवादी पार्टी हमेशा से नौजवानों, किसानों, मजदूरों, दलितों और छात्रों के साथ खड़ी रही है तथा उनके उत्थान के लिए हमेशा काम करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। जन चौपाल को मुख्य रूप से रामजी यादव, शिव जी त्यागी, रवि यादव, धनंजय सिंह, प्रेम प्रकाश राय, राहुल राय, अरविंद चौहान, संजय यादव, चंद्रजीत प्रजापति, डॉ सुनील प्रजापति, डॉ जयनाथ वर्मा, देव नारायण यादव, हृदय यादव, नमो नारायण सिंह, ब्रह्मानंद यादव, गणेश यादव, अतुलेश यादव, सुनील राय, रामजन्म गौड़, अनुज प्रसाद गौड़, घनश्याम गौड़, अरविंद गुप्ता, हीरामन यादव, विशाल प्रजापति, रोहित गौड़, विनोद राम, मल्लू यादव, निर्मल पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया। जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र राय एवं संचालन चंद्रमा यादव ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---