Left Post

Type Here to Get Search Results !

बहू व बेटियों के साथ हो रहे अमानवीय कृत्यों से देश मे ही नहीं पूरी दुनिया में बदनाम हो गया हैं उत्तर प्रदेश- पूर्व कैबिनेट मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी

"सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मो० जियाउद्दीन रिजवी ने जन चौपाल कार्यक्रम में जमकर साधा भाजपा सरकार पर निशाना"

खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। घर से बाहर बहू बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। बहू, बेटियों के साथ हो रहे अमानवीय कृत्यो से उत्तर प्रदेश पूरे देश मे ही नहीं पूरी दुनिया में बदनाम हो गया है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने मासूमपुर में रविवार को आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार में शामिल लोगों को बचाने के लिए ये ये भाजपा सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। हाथरस में दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ जघन्य अमानवीय कृत्य हुआ। जिसके साथ पूरा देश का खड़ा है। उसमें शामिल अपराधियों को बचाने के लिए योगी सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है। अब तो दिनदहाड़े बेटियों को सड़कों से उठाकर स्कूलों में बलात्कार किया जा रहा है। और सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए है।

यह सरकार मजदूर, छात्र, नौजवान और किसान विरोधी है। इसको सिर्फ चंद उद्योगपतियों से मतलब है। पूरा देश मंदी से बेहाल है। वहीं देश के मुखिया के दो मित्रों  अडानी और अंबानी की संपति दिन दुगुनी रात चौगुनी के हिसाब से बढ़ रही है। आखिर इनके बेहिसाब संपत्ति बढ़ने का राज क्या है, देश की जनता जानना चाहती है। देश की सारी संपत्ति एक-एक करके इन्हीं दोनों उद्योगपतियों के हाथ सरकार कौड़ियों के दाम दे रही है। देश में दो    राजा होगे। इनका नाम अडानी और अंबानी होगा। अब किसानों की जमीन भी उद्योगपतियों को देने का कानून मोदी सरकार बना चुकी है। सारे खेतों को इन उद्योगपतियों के हाथ यह सरकार दे देगी और उसी खेत में हम किसान मजदूरी करने के लिए बाध्य होंगे। महंगाई चरम पर है। दाल अब गरीबों की थाली से दूर हो गई है। सब्जियां आम लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। फिर भी आ सरकार कहती है कि देश में कोई महंगाई नहीं है।

जन चौपाल कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ मदन राय, रामजी यादव, शिव जी त्यागी, मुन्नी लाल यादव, रवि यादव, संजय यादव, रिंकू पांडे, मोती चंद गुप्ता, वीर बहादुर वर्मा, संजय सिंह,मल्लू यादव, ब्रह्मानंद यादव, चंद्रमा यादव, हरिंदर पासवान, देव नारायण, यादव बबलू सिंह, हृदय नारायण यादव, डॉ शौकत अली, उस्मान कबिस, राम बचन यादव, सहजानंद बिंद, घनश्याम गोड, अजीत पासवान, विनोद राम, अतुलेश यादव आदि ने संबोधित किया। जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव एवं संचालन गणेश यादव ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---