Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा मे ज्ञानकुंज अकादमी के छात्र- छात्राओं ने लहराया अपना परचम, आइए जानें किसकों मिलें कितने प्रतिशत अंक

खबरें आजतक Live
सिकन्दरपुर (बलिया) शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी विद्यालय ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी अकादमी बंशी बाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष भी अपना परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। जिसके बाद विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल है। गणित वर्ग के सुशील कुमार ने 97% अंक पाकर प्रथम स्थान तथा यश राय ने 96.4% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में अंकिता सिंह ने 95.2% ,वागर्थ दूबे ने 94.4% तथा संदीप कुमार वर्मा ने 94.2% अंक प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में आंचल ने 96.2% अंक प्राप्त करके प्रथम एवं आयुषी गुप्ता ने 96% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वही कंचन चौहान ने 95% तृतीय स्थान और हर्षिता ने 94.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन भी किया है। 

Must Read: इंडोनेशिया देश के रूपिया पर भगवान गणेश, भारत ने इंडोनेशिया का किया अभिवादन


जीव विज्ञान वर्ग में आर्यन जायसवाल ने 95.8% अंक पाकर प्रथम स्थान, शशांक कुमार गुप्ता ने 95.4% अंक पाकर द्वितीय स्थान, सूरज राय ने 95.4%, विकास उपाध्याय ने 95.2% एवं आस्था ने 95% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषय वार विषयों में हर्षिता ने अंग्रेजी विषय में 99%, वाणिज्य में आयुषी कंचन एवं आंचल ने 95%, अर्थशास्त्र में हर्षिता ने 96%, व्यवसायिक अध्ययन में आंचल और आयुषी ने 96% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में फिजिक्स  में सुशील ने 96% केमिस्ट्री में भी सुशील ने 98% बायोलॉजी में विकास उपाध्याय ने 96% एवं फिजिकल में सुशील ने 100% अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 


Must Read: योगी सरकार के इन मंत्रियों के बाद कोरोना वायरस के चपेट मे अब आये खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, इस अस्पताल मे होगें भर्ती


इस बार के घोषित परिणाम में ज्ञान कुंज के पंजीकृत 182 छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पाण्डेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह, लक्ष्मण चौहान, विकास मिश्रा, रविंद्र यादव, दिलीप पाण्डेय, रंजीत शर्मा, आर पी सिंह, नीरज उपाध्याय, प्रियंका त्रिपाठी, दीपक तिवारी, सुनील गुप्ता, साधना मौर्या, मनोज मौर्या आदि शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---