Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विकास खण्ड पर निष्ठा प्रशिक्षण के अंतर्गत बांटे गए 140 प्रमाण पत्र


गड़वार (बलिया) विकास खण्ड गड़वार अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र गड़वार पर दिनांक 26 फरवरी 2020 को निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन हो गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने 150 प्रशिक्षणार्थियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण पत्र वितरित किया। उनके साथ पांच के० आर० पी० व एक एस०आर०पी० तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने भी प्रमाण पत्र वितरण में सहयोग किया। खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार सुनील कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जो भी निष्ठा प्रशिक्षण के अंतर्गत आपने सीखा है उसे अपने दैनिक शिक्षण में अवश्य उपयोग करें, परिणाम निश्चित ही मिलेगा।
बताते चले कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है | निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। NISHTHA एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रशिक्षण में किताबों के बजाय बच्चों के बौद्धिक विकास पर मुख्य रूप से फोकस है ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षक के०आर०पी०, अंजनी कुमार मुकुल, शिखा गुप्ता,भूपेन्द्र मिश्र,ज्ञानेन्द्र यादव, कन्हैया राम तथा एस०आर०पी० राजेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे ।
इस समापन सत्र में  में डॉ अभिषेक पाण्डेय, विजय कृष्ण, प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय,  रत्नाकर सिंह, शाहिद परवेज अंसारी, हरनाम सिंह, लिपिक राम प्रताप गौतम आदि उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---