Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई


गड़वार (बलिया) विकास खण्ड गड़वार स्थित बाराबाध गांव के डी पी एच एस स्कूल में कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को भावपूर्ण विदाई दी गई । विदाई समारोह की शुरुआत मनीषा चौहान द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई । सपना ने नारी शक्ति को समर्पित गीत 'निर्भय बनी ना कवनो बेटी' गाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया । वही काजल ने विदाई गीत 'जुदा दिल से कभी ना हो पाओगे' गाकर उपस्थित लोगों के आंखों को आंसुओं से भर दिया। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला महासचिव कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि किसी भी विद्यालय की छात्र - छात्राएं शारीरिक रूप से विद्यालय से जुदा हो जाते हैं परन्तु उनकी सफलता - असफलता से जुड़ी यादें जीवन पर्यन्त सुरक्षित रहती है। जिस दिन विद्यार्थी अपने अन्दर की शक्ति को पहचान लेगा उसी दिन असफलता पलायन कर जाती है। इस कार्यक्रम का संचालन राकेश चौहान ने किया जबकि आभार प्रधानाचार्य अभय शंकर सिंह ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर शशांक शेखर पाण्डेय, सरोज कुमार, अरूण उपाध्याय, प्रदीप कुमार, आशुतोष पाण्डेय, रोहित सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अंजू पाण्डेय, पूनम सिंह, पूजा और रितू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---