Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: स्कूल की गाड़ी में छह वर्षीय मासूम के साथ महीनों से अश्लील हरकत कर रहे इस ड्राइवर को पुलिस ने भेजा जेल


बांसडीह रोड (बलिया) स्कूल की गाड़ी में एक छह वर्षीय मासूम के साथ महीनों से अश्लील हरकत कर रहे एक ड्राइवर की हरकतों का उस समय खुलासा हो गया जब पूरी तरह परेशान बच्ची ने अपनी माँ को सारी बात बता दी। मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की कक्षा एक कि छात्रा सहतवार स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाती थी। इस बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच हमेशा शरारत करने वाली छात्रा कुछ दिन पूर्व अचानक से उदास रहने लगी। इस पर ध्यान जाने पर उसके परिजनों ने शुरू में तो इसे मौसम या स्वास्थ्य की समस्या समझा लेकिन धीरे धीरे परिजनों की कुछ गलत की आशंका बलवती होने लगी। इसके बाद धीरे धीरे समस्या को बढ़ता देख उसकी माँ ने कमान संभाली और जैसे ही मां के पहलू में आकर बच्ची ने सारी सच्चाई बताकर खुद की पीड़ा बताई तो उसे सुनकर उसकी मां स्तब्ध हो गयी। किसी तरह स्वयं को संभाल कर उसकी मां ने सारी बात उसके पिता को बताई। जिसपर बाहर रहने वाले उसके पिता ने इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल से बात कर सारी बताई। मामले में स्वयं के विद्यालय का नाम खराब होता देख विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिजनों से कार्रवाई की बात और अनुनय कर मामले को दबा दिया। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नही हुई और आखिरकार एक के बाद एक अलग अलग तरह से मासूम शोषण की बात पर मुखर हुए परिजन इसे लेकर थाने पंहुच गए। परिजनों की शिकायत सुनकर पुलिस के माथे पर भी बल पड़ गए कि आखिरकार ये क्या हो रहा है। मामले में परिजनों की शिकायत पर हुई पुलिस ने महिला एसआइ से बच्ची का बयान और पूछताछ कराई। जिसके बाद यह बात सामने आई कि छोटी बच्ची की बातों में जो पीड़ा है। उसे शब्दो मे बयान नही किया जा सकता। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल पॉक्सो व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह रोड राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर ओर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में परिजनों की शिकायत मिलने के बाद विद्यालय द्वारा इस प्रकरण में कोई विधिक कार्रवाई न करते हुए छात्र हिट से खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया।  जब परिजनों ने इस संबंध में विद्यालय के जिम्मेदार से शिकायत कर दी तो फिर इस प्रकरण को और आगे बढ़ने का कोई सवाल ही नही उठता था। लेकिन इसमें भी विद्यालय ने काफी संवेदनहीनता बरती और एक मासूम के मानसिक शोषण को बढ़ावा देने के साथ इस तरह के असामाजिक तत्व को भी सुरक्षित रखने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि आरोपी के साथ विद्यालय पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।  विद्यालय प्रबंधन द्वारा काफी लापरवाही बरती गई है। लेकिन इन सबके बावजूद विद्यालय प्रबंधन अपनी सफाई में जुटा हुआ है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---