Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बाइक सवार को बचाने में असंतुलित होकर पुल से जा टकराई ये स्विफ्ट डिजायर कार, चालक के बगल मे बैठा ये शख्स हुआ गंभीर रूप से घायल


सिकन्दरपुर (बलिया) नगरा मार्ग के एकईल चट्टी पर बाइक सवार को बचाने में स्वीफ्ट डिजायर के पुल से टकराने से कार चालक के बगल मे बैठे 40 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी मानस मंगल श्रीवास्तव (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव गुरुवार की शाम को सिकन्दरपुर से रिश्तेदारी में जा रहे थे कि एकईल चट्टी के समीप तेज गति से सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी असंतुलित होकर पुल से जा टकराई, जिससे मानस मंगल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---