Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस तिथि को इस जगह पर होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, इस पूर्व मंत्री ने आयोजन का ऐलान कर कहीं ये बातें


सिकन्दरपुर (बलिया) शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राजधानी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 251 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम का आयोजन 10 मई 2020 को नवानगर ब्लॉक अंतर्गत शिव मंदिर, कठघरा में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।
उक्त विवाह योजना में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 51000 रुपए का आर्थिक सहयोग नगद एवं सामग्री के रूप में वर-वधू को सुलभ कराया जाएगा।
आगें बताया कि उत्तर प्रदेश शाषन के अतिरिक्त क्षेत्रीय स्तर पर भी आयोजन समिति की तरफ से वर-वधू को अलग से उपहार दिया जाएगा। विवाह के लिए वर की उम्र 21 वर्ष तथा वधू की उम्र 18 वर्ष होना चाहिए। अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र सबके लिए अधिकतम सीमा दो लाख आवश्यक है। वधू का बैंक खाता वर-वधू का दो-दो फोटो तथा आधार कार्ड साथ में लाना आवश्यक है। विवाह के इच्छुक अपना पंजीकरण जनपद बलिया के किसी भी विकासखंड में पंजीकरण 15 अप्रैल 2020 तक करा लें।वधु का बलिया जिला का होना आवश्यक है। वर अन्य जनपद का व प्रांत का हो सकता है। शादी विवाह के इच्छुक जोड़ें अपना आवेदन मुख्यमंत्री विवाह आयोजन समिति कैंप कार्यालय तिलौली, बघुड़ी बलिया के पते पर पत्राचार तथा विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9450947616 तथा 7905277130 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों से उक्त विवाह कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु समुचित वातावरण बनाने एवं बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से भोला सिंह, सुरेश सिंह, मुन्ना राय, मृत्युंजय तिवारी, राकेश गुप्ता, गिरिजेश मिश्र व अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---