Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जिला कांग्रेस कमेटी के इस महासचिव ने की कुटुम्ब रजिस्टर को ऑनलाइन करने की मांग


रतसर (बलिया) विकास खण्ड गड़वार अंतर्गत बाराबांध गांव में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कन्हैया पाण्डेय की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कुटुम्ब रजिस्टर को आनलाइन करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि कम्प्यूटर के इस युग में पशु से लेकर जमीन जायदाद तक सबका रिकॉर्ड कम्प्यूटरीकृत है जबकि कम्प्यूटर बनाने वाले इन्सान का रिकॉर्ड विकास खंड गडवार में आज भी हस्तलिखित है।  विभिन्न गांवों की कुटुम्ब पंजिका आज से करीब 18 वर्ष पहले यानि 2002 में लिखी गयी थी । परन्तु उस समय से वर्तमान तक हजारों लड़के और लड़कियां पैदा होकर वयस्क हो चुके हैं जिनका आज तक कुटुम्ब पंजिका में उनका नाम दर्ज नहीं है , जिसके कारण उन्हें घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और जब आवश्यकता पड़ती है तो शपथ पत्र देकर नाम दर्ज कराना पड़ता है। खास तौर पर जब किसी गरीब को बेटी शादी अनुदान का आवेदन करना होता है तो पता चलता है कि लड़की का नाम कुटुम्ब पंजिका में है ही नहीं। ऐसी ही समस्या का सामना वारासत के समय भी करना पड़ता है। जनहित के इस गंभीर प्रकरण के सम्बन्ध में कन्हैया पाण्डेय ने खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की हैं कि यथाशीघ्र पुनः कुटुम्ब पंजिका लिखवायी जाय और उसको कम्प्यूटरीकृत किया जाय। उक्त बैठक में आशुतोष यादव, बच्चा पाण्डेय, श्रीनिवास चौहान, सुरेंद्र राजभर, प्रमोद दुबे, रामायण गुप्ता, उमेश राम, पप्पू यादव और मन्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---