Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: उपजिलाधिकारी पद पर चयनित होने पर इस युवक को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया सम्मानित


सहतवार (बलिया) थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी अनुपम कुमार मिश्रा पुत्र अरुण कुमार मिश्र ने यूपी पीसीएस में बारह वी रैंक पाकर उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित होने पर नगर पंचायत सहतवार अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
बताते चलें कि  2005 में हाईस्कूल में कुँवर कान्वेंट स्कूल सहतवार से 79 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण किया फिर  2007 में इंटरमीडिएट नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर से 83 प्रतिशत अंक पाकर उतीर्ण हुए।उसके बाद बीटेक कम्प्यूटर साइंस जी एल बजाज  इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा से प्राप्त किया। इनके मनोयोन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इनके चयनित होने पर इनके घर बिसौली में बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। 
नगर पंचायत द्वारा बुधवार को चैन राम बाबा पोखरे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अनूप कुमार मिश्रा का सम्मान किया गया इस अवसर पर डॉक्टर शंभू नाथ सिंह राजेश्वर सिंह मुन्ना जी समर सिंह विजय प्रताप सिंह योगेंद्र सिंह सोनू पांडे अखिलेश पाठक हरि  पांडे गोपाल मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे सभा की अध्यक्षता चैन राम बाबा के महंत राजेश्वर दास ने किया संचालक ध्रुव सिंह ने किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---