Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, इस एक व्यक्ति की हुई मौत, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल


सिकन्दरपुर (बलिया) सिकन्दरपुर नगरा मार्ग पर सोमवार को सन्दवापुर चट्टी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप असन्तुलित हो कर पलट गई, जिससे उस पर सवार एक 50 वर्षीय ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप सिकन्दरपुर से नगरा की तरफ जा रही थीं, अभी पिकअप संदवापुर चट्टी पर पहुंचा ही था कि एक साइकिल सवार व पीछे से आ रहें एक वाहन को बचाने के चक्कर मे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पिकअप पर सवार शिवशंकर प्रजापति (50) पुत्र सुदामा प्रजापति निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि अमरेन्द्र कुमार (47) पुत्र सूरज, चन्दन कनौजिया (26) पुत्र लल्लन प्रसाद मासूमपुर, गुलाब चंद शर्मा ( 50) पुत्र स्व० विनोद शर्मा ग्राम चडवा बरवा, विद्याभूषण (40) पुत्र स्व० रामलाल बहेरी थाना खेजुरी, बिश्वकर्मा (48) पुत्र राम अवतार ग्राम दादर, सचिन शर्मा (16) पुत्र विनोद शर्मा ग्राम मासूमपुर थाना खेजुरी, चालक राजेश कुमार (27) पुत्र रामनिवास ग्राम उसरैला, चिंता देवी (40) पत्नी चन्द्रमा प्रजापति ग्राम अतमपुर बड़सर जिला गाजीपुर व उनकी पुत्री प्रिया (6) घायल हो गए, सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वही दो घायलों की हालत गंभीर होता देख चिकित्सक ने उन दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---