Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कार्यभार ग्रहण करते ही इस उपजिलाधिकारी ने दिखाई अपनी हनक


बेल्थरा रोड (बलिया) शुक्रवार को बेल्थरा रोड तहसील मे अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव अपने आफिस में पहुचते ही अपनी हनक और कड़े कार्यप्रणाली का परिचय दिया, हुआ यूं कि ऑफिस पहुचते ही उपजिलाधिकारी की नजर सीसीटीवी कैमरे के उपर पड गई, जो बिलकुल ही लोकल क्वालिटी के थे और उन कैमरों की फोटो भी साफ नहीं दिखाई दे रहीं थी, जिसको लेकर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने आफिस के लोगों व कर्मचारियों के उपर डाट फटकार लगाया और निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी कैमरे को बदलवा कर सभी सीसीटीवी दुरुस्त कराये जायें।वहीं तहसील के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि तहसील परिसर के चारों तरफ साफ सफाई होना चाहिए, और जनता के कार्य को अपना कार्य समझ कर जल्द से जल्द करें तथा जनता की किसी भी शिकायत का जल्द से जल्द तय समय के अंदर.निपटारा करें, अगर तहसील कर्मचारियों की गलती से आम जनता के किसी भी कार्य में कोई भी परेशानी आई तो ऐसी गलती बिल्कुल ही अक्षम्य में होगी।
बताते चलें कि पूर्व मे उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव सिकन्दरपुर तहसील में अपने कड़क मिजाज, ईमानदारी, अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी व आम जनमानस की बड़ी से बड़ी चुनौतियों को स्वीकार कर निस्तारण कराने वाले एक सभ्य अधिकारी के रूप में जाने जाते थें, जिसकी एक हनक अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने सभी को दिखा दिया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता अरविन्द यादव

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---