Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खो-खो प्रतियोगिता के इन विजेताओं को डीआईओएस ने किया सम्मानित


बलिया (ब्यूरों) 65वीं राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के विजेताओं को राजकीय बालिका विद्यालय बलिया में मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया भाष्कर मिश्रा ने ट्रैकसूट और किट देकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रयोग से बचने की नसीहत दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने आजमगढ़ मण्डल की कप्तान अञ्जलि यादव और कस्तूरबा विद्यालय पकवाईनार रसड़ा के खिलाड़ियों की विशेष सराहना करते हुए बताया कि, अञ्जलि यादव केन्द्र सरकार की खेलो इण्डिया में चयनित होकर उत्तर प्रदेश का सम्मान बड़ाई है एक दिन ये पकवाईनार की छोटी छोटी बच्चियाँ भी खो-खो खेल में बलिया का नाम रोशन करेंगी।
65 वीं राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की टीम विजेता थी तथा सीनियर बालक, सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीम तृतीय स्थान पर थी।
इस अवसर पर श्री अतुल तिवारी, वार्डेन श्रीमती सुधा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष माध्यमिक षिक्षक संघ हरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य जी आई सी, जी जी आई सी, क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष सुनिल पाण्डेय, सचिव दानिश मोहसिन, उपसचिव दिनेश कुमार जिला व्यायाम शिक्षिक विनोद कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती नीतू सिंह, जिला गाइड कैप्टन सुश्री कनक चक्रधर क्रीड़ा अध्यापक शैलेन्द्र सिंह, अरुण शुक्ला, अनुज सिंह, सजंय यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---