सिकंदरपुर (बलिया) कस्बा में स्थित चतुर्भुज नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में लालबहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष श्री लल्लन शर्मा के द्वारा महात्मा गांधी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लाल बच्चन तिवारी ने गांधी जयंती पर छात्रों से स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाई और और गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित भी किया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से धनंजय मिश्र, विपिन राय, राहुल गुप्ता, राजू आदि लोगों ने अपने विचार रखें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

