Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस गांव मे पुलिस ने किया औचक छापेमारी, दर्जनों भठ्ठियों को तोड़ तीन कुंतल लहन को किया नष्ट, आरोपी फरार


बांसडीह (बलिया) पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब के अभियान के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद गाँव मे औचक छापामारी कर अबैध कच्ची शराब व दर्जनों भठियो को तोड़ फोड़ कर लगभग तीन कुंतल लहन लहन को नष्ट कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अबैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ हुसैनाबाद गाँव मे छापामारी की, जिससे शराब बनाने वालों में हड़कम्प मच गया। शराब बनाने वाले घर छोड़ कर फरार हो गए।पुलिस ने दर्जनों भठियो को नष्ट कर कच्ची शराब को वही सड़क पर बहा कर लगभग तीन कुंतल लहन को नष्ट करा दिया, पुलिस टीम मे मुख्य रूप से एस आई मृत्युंजय सिंह, भोला यादव, शिवधन यादव, जयराम वर्मा व संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---