Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शोकाकुल परिवार को देखने गई महिलाओं के ऊपर गिरी ईट की दीवाल, ये कई महिलाएं हुई घायल


सिकन्दरपुर (बलिया)  थाना क्षेत्र के पम्मापुर गांव में शुक्रवार की शाम ईट की दीवाल गिरने से आधा दर्जन से अधिक महिलाये घायल हो गयी आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार पम्मापुर गांव निवासी पंचमी राजभर की बहू का निधन हो गया था निधन की सूचना मिलने पर गांव की महिलाएं उनके घर पहुंची थी और दीवाल के समीप बैठी थी इसी दौरान ईट की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर ही गिर गई जिसमें प्रेमना उम्र 45 वर्ष पत्नी पंचमी, जीरा उम्र 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय  दूधनाथ, पुष्पा उम्र 25 वर्ष पत्नी राजेश, ज्योति उम्र 16 वर्ष पुत्री संतोष, पुष्पा उम्र 17 वर्ष पुत्री रामाश्रय के साथ अन्य तीन चार और महिलाएं घायल हो गई। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---