Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस नाराजगी के चलते छात्र-छात्राओं ने पुतला फूंक कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे


सिकंदरपुर (बलिया) श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर में छात्र-छात्राओं की एक आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई, इस बैठक में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा उपाधि के नाम पर ₹500 रुपए वसूले जाने पर छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई।
छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश कुमार यादव ने कहा कि तृतीय वर्ष के छात्र व छात्राओं के फीस में वृद्धि कर दी गई है, अब डिग्री के नाम पर ₹500 प्रति छात्र वसूली का फरमान जारी हो गया है जो छात्र हित में नहीं है, इसके विरोध में छात्र छात्राओं ने कॉलेज गेट के समीप प्रतीकात्मक पुतला फूंक विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए, इस अवसर पर अजीत पासवान, अनिकेत साहनी, विशाल पासी, अशोक, चंदन व नितेश राम आदि छात्र मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---