Left Post

Type Here to Get Search Results !

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं


लखनऊ (ब्यूरों) उ० प्र० के उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित 7 कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की  समस्याओं को उनसे सीधे संवाद करते हुये गम्भीरता पूर्वक उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित लोगो को विश्वास दिलाते हुये कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाएगा। 
उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र होना चाहिए और निर्धारित समय सीमा के अन्दर होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े, मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना ही चाहिए, निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी।        जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, रास्ता सम्बन्धी विवादो और अन्य कई तरह के प्रकरण फरियादियो ने उपमुख्यमंत्री के सामने रखे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का समुचित  समाधान कराया जाएगा, इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधियो ने भी अपनी बात व समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---