Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान मे हुआ विश्वकर्मा पुजा का आयोजन


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में स्थित विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान में श्रावण मास में आयोजित होने वाली विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर को रंग रोगन तथा तरह तरह के फूल पत्तों से पूरी तरह से सजाया गया था, इस पूजा के दौरान जिले भर से स्वजातीय बंधु पूजा में शामिल हुए। आयोजित पूजा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाब विश्वकर्मा रहे। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देवी गीतों पर लोग झूमते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रुप से महामंत्री राजामुनी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, विंध्याचल शर्मा, दलसिंगार शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, मारकण्डेय शर्मा, सियाराम शर्मा, शिवसागर शर्मा, अजय शर्मा, बीरबल शर्मा, बीरबहादुर शर्मा, बड़क शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, भानू शर्मा आदि मौजूद रहे। पूजा कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---