Left Post

Type Here to Get Search Results !

लोकसभा चुनाव: जानिए प्रथम चरण के मतदान मे यूपी के इन आठ जिलों मे कितना प्रतिशत हुआ मतदान


लखनऊ (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव के पहले चरण मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में लोकसभा चुनाव हेतु ग्यारह अप्रैल गुरुवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 63.84 रहा, जबकि वर्ष 2014 के आम चुनाव मे इन आठों लोकसभा सीटों पर 63.11% मतदान हुआ था, वहीं जिलेवार आठ जिलों मे मतदान प्रतिशत की बात करें तो सहारनपुर मे 70.68%, कैराना मे 62.10%, मुजफ्फरनगर मे 66.66%, बिजनौर मे 65.40%, मेरठ मे 64.25%, बागपत मे 63.90%, गाजियाबाद मे 57.60% व गौतमबुद्ध नगर मे 60.15% मतदान हुआ, वहीं मतदान प्रतिशत के लिहाज से बात करें तो पहले नंबर पर सहारनपुर, दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर व तीसरे स्थान पर बिजनौर, चौथे स्थान पर मेरठ, पांचवें स्थान पर बागपत, छठवें स्थान पर गौतमबुद्ध नगर, सातवें स्थान पर कैराना व आठवें स्थान पर गाजियाबाद रहा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि शामली में एक जगह मामूली सी घटना को छोड़कर सभी जगह मतदान पूरी तरह से शांत रहा और कहीं से भी किसी भी प्रकार की किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है, उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान गुरुवार की सुबह 7:00 बजे शुरू हो गया था निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर 89 बैलट यूनिट, 89 कंट्रोल यूनिट तथा 8 वीवीपैट बदली गई, आगे बताया कि पर्दानशीन महिलाओं की जांच के लिए हर बूथ पर एक महिला कर्मचारी तैनात थी जो महिला मतदाताओं की जांच उनके फोटो से कर रही थी, उन्होंने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रहा, शामली जिले के रसूलपुर गुजरा के बूथ नंबर 170 और 171 पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिना मतदाता पहचान पत्र के मतदान करने की कोशिश की गई थी जिसे सुरक्षाबलों ने रोक लिया था लेकिन जब मामला बिगड़ने लगा तो सुरक्षाबलों ने हवा मे गोलियां चलाई थी जिसके कारण करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा, बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के वहां मौके पर पहुंचने के बाद मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। पत्रकार वार्ता में मौजूद आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि शामली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में लोगों का खुब जोश देखने को मिला, पहले चरण के मतदान के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र बनाए गए थे, पहले चरण के इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के साथ साथ रालोद प्रमुख अजीत सिंह मुजफ्फरनगर और उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत समेत कई दिग्गज नेताओं की राजनीतिक किस्मत को मतदाताओं ने ईवीएम मे कैद कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---