Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: 26 पुड़िया हीरोइन के साथ ये दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक हुआ फरार


बलिया (ब्यूरो) जनपद बलिया के थाना चितबडागांव द्वारा 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26 पुडिया (09 ग्राम) नशीली हेरोइन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) की बरामदगी हुई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सन्दिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के निर्देश पर आज दिनांक 07.04.2019 को उ0नि0 अमरजीत यादव थाना चितबडागांव बलिया को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन चितबडागांव के सामने स्थित मदारी शहीद बाबा के स्थान के पास 03 व्यक्ति खड़े हैं उनके पास हेरोइन की पुडिया है जिनको वे लोग आने जाने वाले लोगों को बेच रहें हैं। 
इस सूचना पर उ0नि0 अमरजीत यादव मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँच कर धीरज उर्फ शेरु सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी वार्ड नं0-8 इंदिरानगर थाना चितबडागांव व दिलीप पाण्डेय उर्फ गगन पाण्डेय पुत्र ब्रम्हदेव पाण्डेय निवासी वार्ड नं0-8 इंदिरानगर थाना चितबडागांव को गिरफ्तार किया गया तथा एक व्यक्ति फरार हो गया । उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से कुल 26 पुडिया (कुल 09 ग्राम) हेरोइन प्राप्त हुआ । इस सम्बन्ध में थाना चितबडागांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय तथा फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
पुलिस ने इनके पास से 26 पुडिया (09 ग्राम) हेरोइन (कीमत करीब 5 लाख रुपये) का बरामद किया है, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धीरज उर्फ शेरु सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी वार्ड नं0-8 इंदिरानगर थाना चितबडागांव बलिया, दिलीप पाण्डेय उर्फ गगन पाण्डेय पुत्र ब्रम्हदेव पाण्डेय निवासी वार्ड नं0-8 इंदिरानगर थाना चितबडागांव बलिया के बताये जा रहें है, गिरफ्तार करने वाली टीम मे मुख्य रूप से उ0नि0 अमरजीत यादव मय हमराह थाना चितबडागांव बलिया मौजूद रहें।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---