Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अवैध कट्टे के साथ ये युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक अन्य वांछित गिरफ्तार


बांसडीह (बलिया) कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि में कट्टे व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान एसटीएफ और बांसडीह पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही में फरार चल रहे एवं एक घटना मे शामिल एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि बृहस्पति वार की रात्रि  में गश्त के दौरान मय फोर्स पहुँचे की पुलिस को देखकर वह पीछे की तरफ भगा जा रहा था कि एस आई रविन्द्र कुमार व कांस्टेबल भोला नाथ यादव,व संजय यादव ने उसे दौड़ा कर पकड़  लिया तो उसके पास से एक अदद तमंचा और एक कारतुस मिला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  केवरा गांव का टुनटुन राजभर पुत्र बच्चा लाल है। और यह किसी वारदात को अंजाम देने अपने एक अन्य साथी के साथ जा रहा था। पुलिस को देखते ही दोनो भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर टुनटुन को पकड़ लिया। एक अन्य अंधरे का फादा उठाकर भाग गया। कोतवाल ने बताया कि अन्य अन्य मुकदमे के वांछित खेजुरी के शशिकांत को मैरीटार चौराहा से गिरफतार किया गया हैं। 

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---