सिकन्दरपुर (बलिया) स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधायक भगवान पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिकन्दरपुर बस स्टेशन मुख्य चौराहे पर स्थित पूर्व मंत्री जगन्नाथ चौधरी के मूर्ति व स्मारक प्रांगण की साफ सफाई की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि स्वच्छता बहुत ही गंभीर विषय है और यदि हम भारत का वास्तव में विकास चाहते हैं, तो हमें अपने देश में स्वच्छता के प्रति सजग रहना पड़ेगा और सबसे पहले हम अपने घर से बेहतर ढंग से शुरु कर सकते हैं। हमें यह समझना होगा कि हमारा देश ही हमारा घर है और उसके बाद कोई भी समस्या नहीं होगी। देश का नागरिक होने के नाते, हम सभी उस गंदे स्थान को साफ करने के लिए जिम्मेदार है, जो भी हम देखते हैं। हमें अपनी सड़कों, यात्रा स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों, ऑफिसों आदि को बहुत साफ सुथरा रखना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, अच्छेलाल यादव, अरविन्द राय, भीम गुप्ता, हरि भगवान चौबे, मृत्युंजय तिवारी, विनोद पांडे, राजु गुप्ता, मनिन्द्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, जय राम वर्मा, अरुण वर्मा, विनय वर्मा व सुधाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

